Tuesday, January 1, 2019

32 इंच तक के टीवी, पावर बैंक जैसी 17 वस्तुएं और 6 सेवाएं आज से सस्ती हुईं

आम आदमी के इस्तेमाल की 17 वस्तुओं और छह सेवाओं पर घटी जीएसटी की दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं। इससे 32 इंच तक के मॉनिटर-टीवी, मूवी टिकट, टायर, कुछ स्पेयर पार्ट्स, लीथियम आयन बैटरी वाले पावर बैंक, डिजिटल कैमरा, वीडियो गेम कंसोल जैसे सामान सस्ते होंगे।

28% टैक्स स्लैब में अब सिर्फ 28 वस्तुएं बचीं
जीएसटी काउंसिल ने 22 दिसंबर को सात वस्तुओं को 28% स्लैब से बाहर कर दिया था। इसमें अब 28 आइटम बचे हैं। वाहनों की पुली, ट्रांसमिशन शाफ्ट्स और क्रैंक्स, गियर बॉक्स, 32 इंच तक के मॉनिटर और टीवी स्क्रीन, रबर के रिसोल हुए या पुराने न्यूमेटिक टायर, लीथियम आयन बैटरी वाले पावर बैंक, डिजिटल कैमरा और वीडियो कैमरा रिकॉर्डर, वीडियो गेम कंसोल और अन्य गेम तथा खेल से जुड़े कुछ उपकरणों पर अब 28% के बजाय 18% टैक्स लगेगा।

दिव्यांगों के उपयोगी कलपुर्जे और एसेसरीज भी सस्ते
इन पर 5% टैक्स : दिव्यांगों के लिए उपयोगी कलपुर्जे एवं एसेसरीज, प्राकृतिक कॉर्क, वॉकिंग स्टिक, फ्लाई एश ब्लॉक, मार्बल के मलबे।
इन पर 12% टैक्स : कॉर्क और प्राकृतिक कॉर्क के उत्पाद।

ये चीजें हुईं टैक्स फ्री
म्यूजिक बुक, पानी में उबाली गई या स्टीम की गई फ्रोजन, ब्रांडेड और कंटेनर में बंद सब्जियां, सल्फर डॉई ऑक्साइड गैस या इसी तरह की अन्य वस्तुओं में संरक्षित कर रखी गई और तत्काल उपभोग वाली सब्जियों पर जीएसटी नहीं लगेगा।

शुरुआत में 226 वस्तुएं-सेवाएं 28% टैक्स के दायरे में थीं। अब सिर्फ 28 बची हैं। सबसे ज्यादा 517 वस्तुएं 18% स्लैब में हैं। 0% स्लैब में 183, 5% स्लैब में 308, 12% स्लैब में 178, जबकि 18% स्लैब में 517 वस्तुए-सेवाएं हैं।

कीवी कप्तान विलियम्सन के हाथ में टीम की कमान
न्यूजीलैंड के कैप्टन केन विलियम्सन को टीम का कप्तान घोषित किया गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर विकेटकीपर होंगे। श्रीलंका के कुशल मेंडिस को न्यूजीलैंड के टॉम लाथम के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना गया है।

इसके बाद नंबर-3 पर विलियम्सन, नंबर-4 पर विराट कोहली और नंबर-5 पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को चुना गया है। बटलर को छठे नंबर पर शामिल किया गया है।

इसके बाद वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा, लियोन, पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास और बुमराह का नंबर है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर
केन विलियम्सन (कप्तान), विराट कोहली, कुशल मेंडिस, टॉम लाथम, एबी डिविलियर्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा, नाथन लियोन, मोहम्मद अब्बास और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर में सोमवार रात एक संदिग्ध आतंकी ने रेलवे स्टेशन में मौजूद भीड़ पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इस हमले में एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हुए हैं। बीबीसी रेडियो के प्रोड्यूसर सैम क्लैक हमले के वक्त घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति लोगों को चाकू मारने से पहले ‘अल्लाह’ चिल्लाया था।

No comments:

Post a Comment